- SHARE
-
जयपुर। राजस्थान के 90 निकायों में सदस्य पद के लिए 28 जनवरी को मतदान होगा। इसके लिए 11 जनवरी को लोक सूचना जारी होने के साथ नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया भी प्रारम्भ हो जाएगी। राजस्थान में 1 नगर निगम, 9 नगर परिषद और 80 नगर पालिका के सदस्यों के लिए चुनावा होंगे।
राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव लडऩे के लिए नगर निगम सदस्य के लिए खर्चे की राशि भी निर्धारित कर दी है। इसके तहत नगर निगम सदस्य के लिए प्रत्यार्शी 2.5 लाख, नगर परिषद सदस्य के लिए 1.5 लाख और नगरपालिका सदस्य के लिए 1 लाख रुपए खर्चे कर सकता है।
राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त पीएस मेहरा के अनुसार, इन चुनावों में प्रचार के दौरान लाउडस्पीकर का उपयोग रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक नहीं किया जा सकेगा। इन चुनाव में छह हजार से अधिक ईवीएम का उपयोग किया जएगा। वहीं 3035 वार्डों के लिए 5253 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।