Rajasthan: इतने करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं उर्मिला जैन, लोकसभा चुनाव में दुष्यंत सिंह को देंगी चुनौती

Samachar Jagat | Thursday, 04 Apr 2024 09:22:47 AM
Rajasthan: Urmila Jain is the owner of property worth so many crores, will challenge Dushyant Singh in the Lok Sabha elections

इंटरनेट डेस्क। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह को लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान की झालावाड़-बांरा लोकसभा सीट से कांग्रेस की उर्मिला जैन भाया की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। वह राजस्थान के पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया की पत्नी है।

उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। आज हम आपको उर्मिला जैन की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसका खुलासा उन्होंने चुनावी शपथ पत्र में किया है। शपथ पत्र के अनुसार, उर्मिला जैन भाया की कुल 41 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

पति प्रमोद जैन भाया की संपत्ति जोडऩे पर ये 54 करोड़ से ज्यादा हो जाएगी। उर्मिला जैन ने के पास 5 लाख 85 हजार 255 रुपए नकद है। इस बाद दुष्यंत सिंह के लिए ये चुनाव जीत पाना आसान नहीं होगा। उन्हें उर्मिला जैन की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। राजस्थान की झालावाड़-बांरा लोकसभा सीट के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा। 

PC:  patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.