Rajasthan : 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने की योजना को लेकर अशोक गहलोत ने अब उठाया ये बड़ा कदम 

Samachar Jagat | Thursday, 27 Apr 2023 11:22:38 AM
Rajasthan: Ashok Gehlot has now taken this big step regarding the scheme of giving gas cylinders for Rs 500

जयपुर। अशोक गहलोत सरकार ने 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने की योजना को लेकर बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश सरकार ने अब इस योजना का नाम बदल दिया है। 

प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अब 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने की योजना का नाम इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना कर दिया गया है। मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक में सीएम के सचिव गौरव गोयल ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आदेश के बाद इस  योजना का नाम इंदिरा गांधी के नाम रखा गया है। 

अशोक गहलोत सरकार द्वारा इन दिनों प्रदेश में महंगाई राहत कैंप चलाए जा रहे हैं। इन कैंपों में गहलोत सरकार की दस योजनाओं के लिए लोगों का पंजीयन किया जा रहा है।  इन्हीं योजनाओं में इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना भी शामिल है। इन योजनाओं का लाभ पंजीयन करवाने के बाद ही मिलेगा। 
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.