Rajasthan Weather Update: आज से सक्रिय होने जा रहा है नया पश्चिमी विक्षोभ, 17 जिलों के लिए जारी हुआ है बारिश का अलर्ट

Hanuman | Monday, 03 Nov 2025 08:39:09 AM
Rajasthan Weather Update: A new western disturbance is going to be active from today, rain alert has been issued for 17 districts

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहे है। जिसके प्रभाव से प्रदेश के मौसम में फिर से बड़ा बदलाव आने वाला है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में आज और कल मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और जोधपुर संभाग के जिलों में मौसम परिवर्तन  की संभावना है। विभाग की ओर से आज प्रदेश के  17 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, गत 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश शहरों में आसमान साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही। इससे लोगों को सर्दी से राहत मिली है। रविवार को राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 36.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के  मुताबिक, 5 नवंबर से प्रदेश के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में उत्तरी हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिल सकती है।

जयपुर में इतना रिकॉर्ड हुआ है न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को  राजधानी जयपुर में 19.7 डिग्री, पिलानी में 16.2 डिग्री, सीकर में 14.0 डिग्री, कोटा में 21.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 20.0 डिग्री, बाड़मेर में 19.8 डिग्री, जैसलमेर में 19.7 डिग्री, जोधपुर में 16.2 डिग्री, बीकानेर में 18.5 डिग्री, चूरू में 15.4 डिग्री, अजमेर में 14.7 डिग्री, भीलवाड़ा में 19.8 डिग्री, अलवर में 17.2 डिग्री, श्री गंगानगर में 17.1 डिग्री, नागौर में 12.5 डिग्री, जालौर में 14.9 डिग्री, सिरोही में 14.5 डिग्री, दौसा में 19.3 डिग्री और झुंझुनूं में 15.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

PC:  navbharattimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.