- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में कई दिनों से जारी झमाझम बारिश पर ब्रेक लगने के साथ ही तापमान में इजाफा होने लगा है। जल्द ही प्रदेश मे एक बार फिर से तापमान 40 डिग्री के पार जाने की संभावना है। रेगिस्तानी इलाकों में तापमान में 3 डिग्री तक बढ़ गया। राजस्थान में फिर से तेज गर्मी पड़ने लगी है। यहां पर तापमान 37 डिग्री के पार जा चुका है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) जयपुर केंद्र के मुताबिक, आगामी एक सप्ताह में राज्य के अधिकांश भागों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में रिकॉर्ड किया गया है। वहीं सबसे कम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस फतेहपुर (सीकर) में रिकॉर्ड हुआ है। आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी बढ़ने की संभावना है। इसी कारण अगले हफ्ते तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है।
एक हल्के प्रभाव का पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना
मौसम विभाग की ओर से अब प्रदेश में एक हल्के प्रभाव का पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना जताई गई है। आज प्रदेश के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, फलोदी और चूरू के आसपास आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। हाल ही में हुए बारिश के कारण लोगों को अप्रैल माह में भीषण गर्मी से राहत मिली है। इसी के प्रभाव से अभी तक अप्रैल में लोगों को गर्मी का प्रचंड रूप देखने को नहीं मिला है।
PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें