- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। भीषण गर्मी के बीच राजस्थान में एक बार फिर से मौसम बदलता हुआ नजर आ रहा है। मौसम में आ रहे बदलाव के कारण प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बारिश और आंधी की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। हालांकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा।
पूर्वी हिस्सों में बारिश और आंधी की गतिविधियों के कारण तामपान में कमी हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि ये राहत ज्यादा समय तक नहीं मिलेगी। मौसम विभाग की ओर से आगामी 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। रेगिस्तानी इलाकों में 43 डिग्री तापमान जा सकता है।
मौसम विभाग की ओर से एक कमजोर विक्षोभ के प्रभाव से जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग और आसपास के क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने प्रदेश के अलवर, डीग, झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़, सीकर, चूरू और हनुमानगढ़ के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इन सभी जिलों में मेघगर्जन/वज्रपात और झोकेदार तेज हवाएं की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। वहीं बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर और श्रीगंगानगर जैसे क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने से गर्मी का प्रभाव तेज बना रहेगा।
आज तापमान में आ सकती है हल्की गिरावट
मौसम विभाग की ओर से गुरुवार को अधिकतम तापमान बाड़मेर में 42.9 डिग्री और चित्तौड़गढ़ में 41.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। कई स्थानों पर तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आई है। आज भी अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।
PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें