कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थकों पर Rajendra Rathore ने लगा दिया ये आरोप

Samachar Jagat | Saturday, 25 Nov 2023 09:32:04 AM
Rajendra Rathore made this allegation against the supporters of Congress candidate

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले पहले नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थकों पर गंभीर आरोप लगाया है। भाजपा विधायक राजेन्द्र राठौड़ ने इस संबंध में शुक्रवार को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी थी। राजेन्द्र राठौड़ ने इस संबंध में ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट किया कि चुनाव प्रभारी सुशील सरावगी के अपहरण की कोशिश।

मेरे चुनाव प्रभारी सुशील सरावगी को कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक गुंडा तत्वों ने आज तारानगर स्थित रीको इंडस्ट्रियल एरिया में जबरदस्ती गाड़ी में डाल कर उनका अपहरण करने की कोशिश की है एवं उनके साथ मारपीट भी की है और योजनाबद्ध तरीके से चुनाव में खलल पैदा करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।

कल देर रात्रि में भी हमारे भाइयों के साथ गुंडई तत्वों ने दुव्र्यवहार करते हुए गाडियों पर हमला किया था। लोकतंत्र के महापर्व में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। जनता का अपना मत होता है, वोट के लिए जबरन दबाव कतई स्वीकार्य नहीं है। पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बन कर देखने की बजाय विधिक कार्यवाही करें।
 

PC: economictimes



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.