Sabarimala Temple: चिगम पूजा के लिए सबरीमला मंदिर के द्बार खोले गए

Samachar Jagat | Wednesday, 17 Aug 2022 02:15:42 PM
Sabarimala temple gates opened for Chigam worship

सबरीमला (केरल) |  मलयालम कैलेंडर के अनुसार बुधवार से शुरू हुए पवित्र चिगम महीने के दौरान पांच दिवसीय मासिक पूजा और अनुष्ठान के लिए यहां के प्रसिद्ध भगवान अयप्पा मंदिर के द्बार खोल दिए गए, जिसके बाद वहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
मेलसंथी (मुख्य पुजारी) एन परमेश्वरन नंबूथिरी ने मंगलवार शाम को गर्भगृह के कपाट खोलकर तंत्री (प्रधान पुजारी) कंदारी राजीवरु के तत्वावधान में दीप प्रज्ज्वलित किया।

बाद में, अन्य देवी-देवताओं के मंदिर के कपाट भी खोले गए और पुजारियों ने वहां दीपक प्रज्ज्वलित किए। अनुष्ठानों के बाद, भक्तों को पवित्र पहाड़ी पर चढ़ने, 18 पवित्र सीढ़ियों पर चढ़ने और मुख्य देवता-भगवान अयप्पा के समक्ष प्रार्थना करने की अनुमति दी गई। मंदिर 21 अगस्त तक खुला रहेगा। मंदिर प्रबंधन सूत्रों ने बताया कि भक्त ऑनलाइन कतार प्रणाली में पंजीकरण कराने के बाद मंदिर में दर्शन कर सकते हैं। तीर्थयात्री आधार शिविर निलक्कल में भी पंजीकरण करा सकते हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.