Women's T20 World Cup: भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, श्रेयंका पाटिल हुई टूर्नामेंट से बाहर

Hanuman | Friday, 19 Jun 2026 08:56:02 AM
Women's T20 World Cup: Major blow for the Indian team; Shreyanka Patil ruled out of the tournament

खेल डेस्क। आईसीसी महिला टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में लगातार दो मैच जीतने के बाद भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। युवा ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल टखने की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर होने से हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम को ये झटका लगा है।

श्रेयंका पाटिल के विश्व कप से बाहर होने के बाद टीम प्रबंधन ने उनके रिप्‍लेसमेंट के रूप में अनकैप्‍ड लेग स्पिनर प्रेमा रावत को भारतीय टीम में शामिल किया। श्रेयंका पाटिल को बुधवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ ग्रुप ए के मुकाबले में फील्डिंग करते समय चोटिल हो गई थी। इस दौरोन उनके दाएं पैर के टखने में चोट लगी थी। वह अपने स्‍पेल के पहले ओवर में चोटिल हो गई थी।

इसके बाद उन्हें स्‍ट्रेचर पर बाहर ले जाया गया।    आईसीसी ने पाटिल की जगह प्रेमा रावत को शामिल करने पर स्वीकृति दे दी है। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में शानदार शुरूआत करते हुए पहले दो मैचों में क्रमश: पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराया है।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.