- SHARE
-
वैंकूवर(मलकीत सिंह)। कनाडा की ऐतिहासिक जीत के बाद वैंकूवर के बी.सी. प्लेस स्टेडियम से लेकर डाउनटाउन की मुख्य सड़कों तक हजारों फुटबॉल प्रशंसकों ने जश्न मनाते हुए एक भव्य और जोशीला मार्च निकाला।
लाल रंग की जर्सियां पहने और कनाडा के राष्ट्रीय ध्वज लहराते समर्थकों ने संगीत की धुनों पर नृत्य किया तथा "कनाडा... कनाडा..." के नारे लगाते हुए एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कई स्थानों पर लाल रंग के धुएं और रोशनी ने देशभक्ति के रंग को और भी गहरा कर दिया।
मैच देखने के लिए कनाडा के विभिन्न प्रांतों तथा विदेशों से पहुंचे प्रशंसकों ने कहा कि कनाडा की इस ऐतिहासिक जीत का रोमांच शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। उनके अनुसार यह पल कनाडाई फुटबॉल इतिहास के सबसे यादगार क्षणों में से एक बन गया है।
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें