National Weather Forecast: देश के 17 राज्यों में आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का है अलर्ट

Hanuman | Friday, 19 Jun 2026 08:09:39 AM
National Weather Forecast: An alert has been issued for thunderstorms, rain, hailstorms, and lightning strikes across 17 state

इंटरनेट डेस्क। प्री मानसून के कारण राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में बारिश का दौर बना हुआ है। वहीं कई राज्यों में मानसून का प्रवेश होने से झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग की ओर से पश्चिमी विक्षोभ और सक्रिय होते मानसून के कारण देश के 17 राज्यों में आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग की ओर से लोगों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने आज राजस्थान के 30 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

पश्चिमी विक्षोभ  और दक्षिण-पश्चिम मानसून की बढ़ती सक्रियता से देश के मौसम का पूरा मिजाज बदलने वाला है। इनके प्रभाव से  उत्तर भारत के तपते मैदानों से लेकर पूर्वोत्तर के पहाड़ी इलाकों और दक्षिण भारत के तटीय क्षेत्रों मौसम बलदने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

लोगों को सतर्क रहने की दी गई है सलाह
मौसम विभाग की ओर से आज 30 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज प्रदेश के 12 जिलों में आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने राजधानी जयपुर, बीकानेर, जोधपुर और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

PC: zeenews.india



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.