शिवराज ने पंडित माधव राव सप्रे की पुण्यतिथि पर किया नमन

Samachar Jagat | Saturday, 23 Apr 2022 01:39:38 PM
Shivraj pays tribute to Pandit Madhav Rao Sapre on his death anniversary

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान ने पंडित माधवराव सप्रे की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज अपने निवास कार्यालय में स्थित सभागार में पंडित माधवराव सप्रे के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पं. माधवराव सप्रे हिन्दी के साहित्यकार और पत्रकार थे। वे हिन्दी के प्रथम कहानी लेखक के रूप में जाने जाते हैं। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भी उनकी अग्रणी भूमिका थी।


उन्होंने कहा कि पंडित सप्रे प्रखर संपादक के रूप में लोक प्रहरी और सुधी साहित्यकार के रूप में लोक शिक्षक की भूमिका में रहे। कोशकार और अनुवादक के रूप में उन्होंने हिदी भाषा को समृद्ध किया। वर्ष 1902 में उन्होंने काशी नागरी प्रचारिणी सभा की 'विज्ञान शब्दकोश’ योजना को मूर्तरूप देने की जिम्मेदारी अपने हाथों में ली।

साथ ही अर्थशास्त्र की शब्दावली को भी संरक्षित और समृद्ध किया। श्री सप्रे का जन्म 19 जून 1871 को दमोह ज़लिे के पथरिया में हुआ था। उनका अवसान 23 अप्रैल 1926 को हुआ। उनकी स्मृति में भोपाल में समाचार-पत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान स्थापित है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.