Chief Minister Shri Shivraj Singh : शिवराज ने स्मार्ट सिटी उद्यान में पौधे लगाए

Samachar Jagat | Wednesday, 13 Jul 2022 02:32:13 PM
shivraj planted saplings in smart city garden

भोपाल |  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में नीम, बरगद और करंज के पौधे लगाए। श्री चौहान के साथ इस पुनीत कार्य में प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की सुश्री बी.के. नीता बहन, आराधना बहन, हेमा बहन, श्री राम कुमार भाई, हरीश भाई तथा डॉ. संजीव जयंत ने भी पौधा-रोपण किया।

अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विश्वविद्यालय 140 देश में कार्यरत है, इसकी 9 हजार से अधिक शाखाएँ हैं। राज योग ज्ञान द्बारा जीवन मूल्यों की पुनस्र्थापना करना विश्वविद्यालय का मूल उद्देश्य है। विश्वविद्यालय शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में भी सक्रिय है। साथ ही देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाँठ पर केन्द्र सरकार, राज्य सरकारों के सहयोग और जन-भागीदारी से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।

आज लगाए गए बरगद का धार्मिक और औषधीय महत्व है। आयुर्वेद के अनुसार बरगद की पत्तियों, छाल आदि से कई बीमारियों का इलाज संभव है। इसका काढ़ा बना कर पीने से इम्युनिटी बढèती है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है। करंज के पौधे का उपयोग आयुर्वेद के साथ धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.