Thane: पावरलूम फैक्टरी में एक मजदूर की मौत

Samachar Jagat | Wednesday, 10 Aug 2022 01:05:02 PM
Thane: One worker dies in powerloom factory

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी कस्बे में एक पावरलूम फैक्टरी में एक मजदूर की मौत हो गई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। शांति नगर थाने के निरीक्षक नीलेश बदख ने बताया कि इकबाल अहमद मोहम्मद शाकिब अंसारी मंगलवार को दोपहर में खान परिसर स्थित कारखाने में फर्श पर सो रहे थे। उसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उनके सिर और चेहरे पर एक बड़े पत्थर से प्रहार कर उनकी कथित तौर पर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि एक अन्य मजदूर ने दोपहर करीब तीन बजे खून से लथपथ शव देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी।अधिकारी ने बताया कि इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मंगलवार की रात मामला दर्ज किया गया।उन्होंने बताया कि मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और हत्या के मकसद का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.