आज से शुरू होगा सोलहवीं Rajasthan विधानसभा का पंचम सत्र, अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बोल दी है ये बात

Hanuman | Wednesday, 28 Jan 2026 08:51:24 AM
The fifth session of the sixteenth Rajasthan Legislative Assembly will begin today

जयपुर। सोलहवीं राजस्थान विधानसभा का पंचम सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। आज से शुरू होने वाला ये सत्र भी हंगामेदार हो सकता है। हालांकि सदन शांतिपूर्वक चले इसके लिए मंगलवार को विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की अध्‍यक्षता में विधान सभा में सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सदन शांतिपूर्वक चलने और सभी सदस्‍यों की ओर से सम्‍मानजनक व गरिमा बनाये रखने वाले शब्‍दों का उपयोग किए जाने पर सहमति व्‍यक्‍त की गई। पक्ष और प्रतिपक्ष दोनों ने अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि पक्ष व प्रतिपक्ष के सदस्य सदन में मर्यादापूर्ण व्यवहार से अपनी बात रखेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने इस दौरान कहा कि सदन में सार्थक चर्चा होनी चाहिए। सभी सदस्यों को बोलने का मौका मिलेगा। सदन और आसन की गरिमा सभी सदस्‍य बनाए रखें। सभी दलों के सभी सदस्य सकारात्मक सोच के साथ सदन को चलाए। सदन को चलाने की जिम्मेदारी सोलहवीं विधान सभा के सभी पक्ष एवं प्रतिपक्ष सदस्यों की है।

सदन जनहित के मुद्दों पर चर्चा करने का पवित्र स्थल है
वासुदेव देवनानी ने भी बोल दिया कि यह सदन जनहित के मुद्दों पर चर्चा करने का पवित्र स्थल है। इस स्थल की गरिमा को बनाएं रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा होगी, इसके लिए यदि सदन को देर तक चलाने की आवश्यकता होगी तो सदन को देर तक चलाया जायेगा। समस्याओं का हल बातचीत से होता है। सदन में समस्याओं के निस्तारण का प्रयास होगा। यहां पर सदस्यों की बातों को गम्भीरता से लिया जाएगा, उनके द्वारा उठाई गई समस्याओं का निस्तारण भी कराया जायेगा। देवनानी ने सभी दलों से अपील की है कि सदन में गरिमा में रहकर मुद्दे उठायें जाए। सभी सदस्य सदन में मर्यादा में रहकर अपनी बात रखें।

PC: patrika



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.