Tika Ram Jully ने पेंशन को लेकर अब भाजपा पर साधा निशाना, कहा- भारतीय जनता पार्टी अपने अमीर मित्रों के टैक्स को माफ...

Hanuman | Friday, 11 Apr 2025 03:37:28 PM
Tika Ram Jully now targets BJP over pension, says- Bharatiya Janata Party waives off taxes of its rich friends

इंटरनेट डेस्क। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एक खबर को पोस्ट कर पेंशन को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। इस संबंध में जूली ने आज एक्स के माध्यम से बड़ी बात कही है।

उन्होंने कहा कि गरीबों की सामाजिक सुरक्षा पर वार, देश में डबल इंजन की फेल सरकार। सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने लाखों बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवा महिलाओं की पेंशन रोकने की तैयारी शुरू कर दी है, यह प्रदेश की जनता के साथ न केवल अन्याय है, बल्कि संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है।

भारतीय जनता पार्टी अपने अमीर मित्रों के टैक्स को माफकरने में जरा भी नहीं हिचकिचाती, वहीं गरीबों की बुढ़ापे की लाठी और विधवा महिलाओं का सहारा छीनने का काम कर रही है। यह भाजपा का गरीबों, पीडि़तों और महिलाओं के हकों का गला घोंटने वाली सोच है, जिसका हम पुरजोर विरोध करते है। मेरी सरकार से मांग हैं कि तत्काल प्रभाव से इस फरमान को रोका जाए, ताकि गरीबों के अधिकारों से खिलवाड़ ना हो, उनके साथ यह अन्याय न हो। भाजपा की नीति: अमीरों को सुविधा, गरीबों को सजा। 

PC: aninews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.