आज योजनाओं के नाम पर प्रदेशवासियों को सिर्फ और सिर्फ मिल रहा है इंतजार करने का दंश: Rajendra Rathore

Samachar Jagat | Friday, 27 Oct 2023 03:16:10 PM
Today, in the name of schemes, the people of the state are only getting the sting of waiting: Rajendra Rathore

जयपुर। आगामी विधानसभा चुनाव पहले नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने एक फिर से अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। अब उन्होंने एक खबर को पोस्ट का कांग्रेस सरकार को घेरा है। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया है।

खोखली योजनाओं के नाम पर प्रदेशवासियों को गुमराह करने वाली कांग्रेस सरकार ने सरकारी खाजने का पैसा अपनी चहेती योजनाओं में डायवर्ट कर प्रदेश के कर्मचारियों को आर्थिक संकट में डाल दिया है। सत्ता में आकर प्रदेश में भ्रष्टाचार का तांडव करने वाली कांग्रेस सरकार के पास आज कर्मचारियों और योजनाओं से जुड़े भुगतानों के लिए पैसा बचा ही नहीं है।

इससे बड़े वित्तीय कुप्रबंधन का उदाहरण और क्या होगा? आज योजनाओं के नाम पर प्रदेशवासियों को सिर्फ और सिर्फ इंतजार करने का दंश मिल रहा है। इसीलिए प्रदेश की जनता ने यह तय कर लिया है कि अब सत्ता में भाजपा को लाना है और प्रदेश में कमल खिलाना है।

PC: thinq360



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.