UP Accident : बारातियों से भरी जीप और ट्रक के बीच भीषण टक्कर में छह लोगों की मौत

Samachar Jagat | Monday, 18 Apr 2022 09:36:43 AM
UP Accident :  Six people died in a fierce collision between a jeep and a truck full of processions

अमेठी (उत्तर प्रदेश): अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में बाबूगंज सगरा आश्रम के पास बारातियों से भरी एक जीप और एक ट्रक के बीच भीषण टक्कर में छह लोगों की मौत हो गयी तथा चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस अधीक्षक दिनेश सिह ने बताया कि रायबरेली के नसीराबाद क्षेत्र से लौट रहे बारातियों की तेज रफ्तार जीप रविवार रात सवा 12 बजे गौरीगंज क्षेत्र के बाबूगंज सगरा आश्रम के पास सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये। जख्मी लोगों को जिला अस्पताल गौरीगंज में भर्ती कराया गया, जहां से चारों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। सिह ने बताया कि मरने वाले सभी लोगों की पहचान हो गई है। इनमें कल्लू (40), उसका आठ वर्षीय पुत्र सौरभ, कृष्ण कुमार सिह (30) , शिव मिलन, रवि तिवारी और त्रिवेणी प्रसाद शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.