- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश से एक बार फिर से दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। अब यहां के बस्ती से ये मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। पीडि़ता ने बताया कि युवक बाइक में पेट्रोल खत्म होने का बहाना कर घर पर रूक गया। इसके बाद रात में पानी मांगने के बहाने उसने पकड़ लिया। इसके बाद उसने दुष्कर्म किया।
पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने बताया कि नगर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की बाजार में लालगंज थानाक्षेत्र निवासी प्रदीप मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों में जान पहचान हो गई। एक दिन घर छोडऩे के बहाने आरोपी प्रदीप युवती को अपनी बाइक पर बैठाकर घर तक छोड़ दिया। इसके बाद चार जून 2024 की रात करीब 10 बजे जब पैदल अपने घर जा रही थी तो प्रदीप बाइक पर बैठाकर घर छोडऩे आया।
पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर युवती के घर रूक गया आरोपी
घर पहुंचने के बाद पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर आरोपी युवती के घर ही रूक गया। इसके बाद परिवार के लोगों ने प्रदीप के सोने का प्रबंध कर दिया। इसके बाद रात करीब 12 बजे प्रदीप ने युवती के पास पहुंचकर पानी मांगा। पानी लेकर जब युवती प्रदीप के पास गई तो आरोपी ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद दुष्कर्म का प्रयास किया।
विरोध करने पर आरोपी ने युवती को गला दबाकर मार डालने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। शोर सुनने के बाद परिवार के लोग जाग गए। इसके बाद आरोपी प्रदीप ने घरवालों को शादी का भरोसा दिया। इसके बाद वह शादी से मुकर गया।
PC: abhijeetbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें