नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने सहकर्मी पर उसके साथ दुष्कर्म करने, उसका अश्लील वीडियो बनाने तथा उसे ब्लैकमेल करने की शिकायत दर्ज कराई है।
नगर पुलिस अधीक्षक दिनेश यादव ने बताया कि सेक्टर-7 स्थित एक कंपनी में काम करने वाली महिला ने शिकायत में कहा है कि उसकी कंपनी में काम करने वाला गौरव चौधरी एक दिन उसे अपने घर लेकर गया।
उन्होंने कहा कि गौरव ने अपने घर पर उसके साथ जबरन बलात्कार किया। घटना के समय उसने उसकी वीडियो बना ली। आरोपी उसे ब्लैकमेल करके उसके साथ कई दिनों तक बलात्कार करता रहा।
महिला ने इस कारण नौकरी छोड़ दी। जब पति ने उससे नौकरी छोडऩे का कारण पूछा तो उसने अपनी आप बीती बताई। पति के कहने पर उसने मामला दर्ज करवाया। नोएडा पुलिस का कहना है कि आरोपी का घर दिल्ली में है। इसलिए वारदात दिल्ली क्षेत्र की है। पुलिस महिला का बयान दर्ज कर रही है।