साल 2026 में शाहरुख, सलमान और अक्षय सहित इन दिग्गजों की 11 फिल्में होंगी रिलीज, ये है लिस्ट

Hanuman | Thursday, 01 Jan 2026 01:37:10 PM
11 films starring these superstars, including Shah Rukh Khan, Salman Khan and Akshay Kumar will be released In 2026, Here's the list.

इंटरनेट डेस्क। साल 2025 की विदाई हो चुकी है। अब दर्शकों को साल 2026 में शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, रणबीर कपूर और प्रभास जैसे सुपरस्टार्स की फिल्में देखने को मिलेंगी। खबरों को अनुसार नए साल में 11 बड़ी फिल्में रिलीज होगी। ये फिल्में 2026 को सिनेमा का यादगार साल बनाएंगी।

खबरों के अनुसार, साल 2026 में किंग, बैटल ऑफ गलवान, शैतान, वेलकम टू द जंगल, रामायण, लव एंड वॉर,धुरंधर 2, बॉर्डर, स्पिरिट, राजा साब और टॉक्सिक फिल्म रिलीज होगी। शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' को गांधी जयंती 2 अक्टूबर 2026 के आसपास रिलीज करने का टार्गेट है। सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म हैवान को भी इसी साल थिएटर्स में रिलीज किए जाने की संभावना है। अक्षय कुमार की ही वेलकम टू द जंगल फिल्म 2026 में रिलीज के लिए तैयार की जा रही।

 'धुरंधर 2 से होगी रणवीर सिंह की वापसी

फिल्म 'रामायण' का पहला भाग दिवाली 2026 पर रिलीज होगा। साल 2026 में बिग बॉजट फिल्म 'लव एंड वॉर' भी रिलीज होने के लिए तैयार हो चुकी है। अभी इसकी रिलीज डेट नहीं आई है। रणवीर सिंह 2026 में फिर से आदित्य धर द्वारा निर्देशित 'धुरंधर 2' से वापसी करेंगे।

ये फिल्म 19 मार्च को 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 को 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। स्पिरिट भी साल 2026 में रिलीज करने की योजना है। यश स्टारर टॉक्सिक 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

PC: bollywoodhungama 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.