Jaipur के राजमंदिर सिनेमा हॉल में फ्री में देखने को मिलेंगी पांच फिल्में, ये है कारण

Hanuman | Wednesday, 27 May 2026 01:11:34 PM
Five films will be available for free viewing at Jaipur's Raj Mandir Cinema Hall

इंटरनेट डेस्क। अगर आप एशिया के सबसे प्रतिष्ठित सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में शामिल जयपुर के राजमंदिर सिनेमा हॉल में फ्री में फिल्म देखना चाहते हैं तो ये आपके काम की खबर है। खबर ये है 1 जून को राजमंदिर सिनेमा हॉल में एक नहीं, पांच फिल्में फ्री में दिखाई जाएगी। आपको बता दें कि जयपुर का राजमंदिर सिनेमा हॉल अपनी गोल्डन जुबली मनाएगा।

एक जून को 50 साल पूरे होने पर दर्शकों को सिनेमा हॉल में पांच फिल्में फ्री दिखाई जाएंगी। इनमें 2 फिल्में एक साल और डेढ़ साल तक चली थी। राजमंदिर सिनेमा अपनी वास्तुकला, शानदार माहौल और सिनेमा देखने के अलग अनुभव के लिए दुनियाभर में अपनी विशेष पहचान रखता है।

खबरों के अनुसार, राजमंदिर सिनेमा के मालिक सौरभ सुराणा ने इस संबंध में कहा राजमंदिर की ओर से एक जून को दर्शकों को मुफ्त में फिल्में दिखाई जाएंगी। दर्शकों को टिकट बुकमायशो और राजमंदिर के बॉक्स ऑफिस विंडो से बुक करनी होगी।
PC: arkinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.