Bollywood Gossip: रेड बिकिनी में अक्षय कुमार की एक्ट्रेस का हॉट लुक

Samachar Jagat | Wednesday, 10 Nov 2021 01:25:57 PM
Akshay Kumar's actress hot look in red bikini

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर देशभर में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरने के बाद अब बॉलीवुड में कदम रखने को तैयार हैं. वह जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' में संयोगिता के रूप में पर्दे पर नजर आएंगी। लेकिन संयोगिता बनने से पहले ही मानुषी बिकिनी बेब बनकर फैन्स के दिलों पर राज करने लगी हैं. मानुषी ने रेड बिकिनी में समंदर किनारे हॉट पोज दिए हैं.

 

 

वही मानुषी छिल्लर की दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और सुर्खियां बटोर रही हैं. इन फोटोज में पूर्व मिस वर्ल्ड का बेहद बोल्ड अवतार देखने को मिल रहा है. मानुषी छिल्लर की जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं वो मालदीव की हैं. वह इन दिनों मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। इन फोटोज में मानुषी रेड कलर की बिकिनी में बीच पर बोल्ड पोज देती नजर आ रही हैं. एक फोटो में वह बीच पर लेटकर लोगों को अपना दीवाना बना रही हैं.


 
दो दिन पहले भी मानुषी ने रेड कलर की मोनोकिनी पहनकर बीच पर हॉट फोटोशूट करवाया था। यह पहली बार नहीं है जब मानुषी ने अपनी खूबसूरती से फैंस के दिलों को घायल किया हो वह आए दिन अपने बोल्ड लुक से सुर्खियां बटोरती हैं। आपको बता दें कि मानुषी छिल्लर सम्राट पृथ्वीराज चौहान पर बन रही ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'पृथ्वीराज' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार पृथ्वीराज और मानुषी छिल्लर संयोगिता की भूमिका में नजर आएंगे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.