चीफ माइनिग इंजीनियर का किरदार निभायेंगे Akshay Kumar

Samachar Jagat | Wednesday, 29 Jun 2022 10:23:15 AM
Akshay Kumar to play the role of Chief Mining Engineer

मुंबई : बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार सिल्वर स्क्रीन पर चीफ माइनिग इंजीनियर का किरदार निभाते नजर आयेंगे। अक्षय कुमार जुलाई की शुरुआत में अपनी अगली फिल्म की शूटिग शुरू करने जा रहे हैं।इस फिल्म में अक्षय पंजाब के चर्चित इंजीनियर रहे जसवंत सिह गिल का किरदार निभाते नजर आयेंगे। इस फिल्म का टाइटल'कैप्सूल गिल’बताया जा रहा है।

इस फिल्म में अक्षय के अपोजिट परिणीति चोपड़ा नजर आएंगी। जसवंत सिह गिल कोल इंडिया लिमिटेड में चीफ माइनिग इंजीनियर थे। वर्ष 1989 में उनकी इस नौकरी के दौरान ही पश्चिम बंगाल के रानीगंज की एक कोयला खदान में बाढ़ का पानी भर गया था। करीब 65 बच्चे उस खदान में फंस गए थे। तब जसवंत सिह गिल ने अपनी कुशलता और टीम के साथियों की मदद सभी बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया था। अब वही घटना इस फिल्म में भी दिखाई जाने वाली है। टीनू सुरेश देसाई निर्देशित'कैप्सूल गिल’में अक्षय और परिणीति के अलावा कुमुद मिश्रा, रवि किशन, दिब्येंदु भट्टचार्य सहित कई कलाकार नजर आएंगे। परिणीति इससे पहले अक्षय के साथ फिल्म केसरी में काम कर चुकी है।
प्रेम 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.