रणबीर-आलिया की फिल्म Love & War के सेट पर हुआ बड़ा हादसा, करंट लगने से कारपेंटर की मौत

Hanuman | Monday, 22 Jun 2026 03:43:31 PM
Major accident on the set of Ranbir and Alia's film 'Love and War'; carpenter dies of electrocution.

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट की आगामी फिल्म 'लव एंड वॉर' के सेट पर बड़ा हादसा होने की खबर आई है। खबर ये है कि मुंबई की फिल्म सिटी के रॉयल पंप स्टूडियो में 42 वर्षीय कारपेंटर चंद्रधारी सिंह यादव की करंट लगने से मौत हो गई।

शॉर्ट सर्किट के कारण हुए इस हादसे के समय सेट पर आलिया भट्ट शूटिंग कर रही थीं। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे ने इस घटना के बाद वर्कर्स के काम के घंटों पर सवाल उठाए हैं।

बताया जा रहा है कि चंद्रधारी सिंह हादसे से पहले लगातार तीन दिनों से बेहद कड़े शेड्यूल में काम कर रहे थे।  वे सुबह 7 बजे से अगले दिन सुबह 3 बजे तक ड्यूटी पर थे। इस फिल्म का डायरेक्शन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। इस फिल्म में दर्शकों को विक्की कौशल का भी अभिनय देखने को मिलेगा।

PC: news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.