- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अपने जमाने की दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री रीना रॉय का आज जन्मदिन है। आज 69 वर्ष की हो चुकी रीना रॉय का 07 जनवरी 1957 को जन्म हुआ था। रीना रॉय ने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाई है। साल 1973 में रीना रॉय को जीतेन्द्र के साथ फिल्म जैसे को तैसा में काम करने का मौका मिला।
ये उनके बॉलीवुड कॅरियर की पहली सुपरहिट फिल्म साबित हुई। वर्ष 1976 रीना रॉय की नागिन और कालीचरण जैसी सुपरहिट फिल्में रिलीज हुईं। राजकुमार कोहली के निर्देशन में बनी फिल्म नागिन में दमदार अभिनय के लिए रीना रॉय सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए भी नामांकित की गई।
इस फिल्म से वह इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हो गई। इसके बाद उन्हें मुकाबला, जानी दुश्मन, बदले की आग और राजतिलक जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम करने का मौका मिला। साल 1977 में प्रदर्शित फिल्म अपनापन के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया। साल 1983 में बॉलीवुड की इस स्टार अभिनेत्री ने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोसिन खान के साथ शादी कर ली। हालांकि साल 1992 में दोनों के बीच तलाक हो गया।
PC: e24bollywood
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें