- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 05 जनवरी 1986 को हुआ। उनके पिता प्रकाश पादुकोण देश के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुके है। आज हम आपको दीपिका पादुकोण से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
दीपिका पादुकोण ने अपना कॅरियर मॉडलिंग से शुरू किया था। इसके बाद साल 2006 में प्रदर्शित कन्नड़ फिल्म ऐश्वर्या से उन्होंने अपना फिल्मी कॅरियर शुरू किया। उन्हें साल 2007 में प्रदर्शित फिल्म ओम शांति ओम से बॉलीवुड में डेब्यू करने का मौका मिला। इस फिल्म में उनके साथ शाहरूख खान थे। इस फिल्म में शानदार अभिनय के लिए दीपिका को फिल्मफेयर की ओर से सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।
वर्ष 2010 में दीपिका पादुकोण ने सुपरहिट फिल्म हाउसफुल से कॅरियर में अपनी विशेष पहचान बनाई। साल 2012 में प्रदर्शित फिल्म कॉकटेल दीपिका के कॅरियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार हुई। इस फिल्म में शानदार अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित भी किया गया।
इन फिल्मों में देखने को मिला है दीपिका के अभिनय का जलवा
साल 2013 दीपिका की ये जवानी है दीवानी,चेन्नई एक्सप्रेस और गोलियों की रासलीला रामलीला जैसी फिल्मों ने टिकट खिड़की पर 100 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की। इसके बाद उनका साल 2014 में हैप्पी न्यू ईयर में शानदार अभिनय देखने को मिला। हैप्पी न्यू ईयर ने 200 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई करने में सफल रही। साल 2015 में पीकू, तमाशा और बाजीराव-मस्तानी में उनका शानदार अभिनय देखने को मिला।
पीकू और बाजीराव-मस्तानी बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई। वर्ष 2017 में दीपिका पादुकोण की सुपरहिट फिल्म पद्मावत ने अपनी विशेष छाप छोड़ी। इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया। इसके बाद उनका छपाक, 83, हराइयां,ब्रह्मास्त्र,पठान,जवान, फाइटर,कल्कि 2898 एडी, और सिंघम अगेन जैसी फिल्मों में जलवा देखने को मिला।
PC: hindi.oneindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें