Birthday Special: इस प्रकार एएस दिलीप कुमार बन गए एआर रहमान, कबूल लिया इस्लाम

Hanuman | Tuesday, 06 Jan 2026 02:22:53 PM
Birthday Special: This is how AS Dileep Kumar became AR Rahman, and embraced Islam.

इंटरनेट डेस्क। भारतीय सिनेमा संगीत को अंतराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिलाने वाले एआर रहमान का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 06 जनवरी 1967 को तमिलनाडु में  हुआ था। उनका प्रारंभिक नाम एएस दिलीप कुमार था।  

आज हम आपको उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। रहमान अपने पिता आरके शेखर की तरह ही संगीतकार बनना चाहते थे। इसी कारण बचपन से ही उनका रूझान संगीत की ओर था। पिता उन्हें संगीत की शिक्षा देने लगे ।इसके बाद उन्होंने संगीत की दुनिया में अपनी बादशाहत साबित की।

वह बॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार बने। आज आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि एआर रहमान ने किस कारण से इस्लाम धर्म कबूल किया। खबरों के अनुसार, साल 1989 में उनकी छोटी बहन काफी बीमार पड़ गई। सभी चिकित्सको ने जवाब दे दिया था कि उसके बचने की कोई उम्मीद नहीं है।

इसके बाद रहमान मंदिर..मस्जिदों में दुआएं मांगी। जल्द हीं उनकी दुआ रंग लाई और उनकी बहन चमत्कारिक रूप से एकदम स्वस्थ हो गई।  इस चमत्कार को देख रहमान ने इस्लाम कबूल कर लिया। इसके बाद उनका नाम एएस दिलीप कुमार से अल्लाह रखा रहमान यानी एआररहमान पड़ गया।

PC: hindi.oneindia



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.