Birthday Special: दीपिका पादुकोण की कुल संपत्ति के बारे में जानकर उड़ जाएंगे होश, एक फिल्म के लिए लेती है 30 करोड़ रुपए

Hanuman | Monday, 05 Jan 2026 01:23:19 PM
Birthday Special: You'll be stunned to know Deepika Padukone's net worth; she charges Rs 30 crore for  one film

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज अपना जन्मदिन मना रही हैं।  मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण के घर दीपिका का जन्म आज ही के दिन यानी 05 जनवरी 1986 को हुआ। आज हम आपको डेनमार्क में जन्मी दीपिका पादुकोण की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

अपनी लाइफ के 4 दशक पूरे कर चुकीं दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्रियों में शामिल हैं। वह अब एक फिल्म के लिए 20 से 30 करोड़ रुपए तक वसूल करती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि वह अपने पति रणवीर सिंह के साथ मुंबई में जिस घर में रहती हैं, उसकी कीमत 120 करोड़ रुपए है।

खबरों के अनुसार, दीपिका पादुकोण की नेटवर्थ 500 करोड़ रुपए से अधिक है। इसका जरिया फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट और उनका खुद का मेकअप ब्रांड 82°E भी है।  ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए दीपिका हर डील से कम से कम 8 करोड़ रुपए की मोटी फीस वसूल करती हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के पास हैं कई महंगी गाड़ियां

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कई लग्जरी गाड़ियों की मालकिन हैं। दीपिका के कार कलेक्शन में 64 लाख रुपए कीमत की बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज भी शामिल है। वहीं उनके पास 1.67 करोड़ रुपए की मर्सिडीज मेबैक एस500 और ऑडी के दो मॉडल (ए8 और क्यू7) भी है। इनमें से एक की कीमत 1.57 करोड़ रुपए और दूसरी की कीमत 93.35 लाख रुपए बताई जा रही है। दीपिका पादुकोण ने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाई है।

PC: punjabkesari
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.