- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने भी शानदार अभिनय के दम पर अपनी विशेष पहचान बना ली है। वह बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं। उन्होंने कंगना रनौत निर्मित-निर्देशित फिल्म इमरजेंसी में अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाया था। अब इस फिल्म की कहानी को लेकर श्रेयस तलपड़े ने बड़ी बात कही है।
खबरों के अनुसार, श्रेयस तलपड़े ने कहा कि इमरजेंसी की कहानी हर पीढ़ी तक पहुंचनी चाहिए जिससे लोगों को इतिहास से सीख मिल सके। आपको बात दें कि इमरजेंसी का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 12 सितंबर को जी सिनेमा पर हो रहा है।
इस संबंध में श्रेयस तलपड़े ने बोल दिया कि मेरा मानना है कि इमरजेंसी की कहानी हर पीढ़ी को जाननी चाहिए। यह सिर्फ अतीत का कोई वाकया नहीं है। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार को लेकर उन्होंने कहा कि अटल जी का किरदार निभाना मेरे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी, क्योंकि वे ऐसे नेता हैं जिन्हें हर कोई बेहद सम्मान देता है।
PC: dailypioneer
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें