Bollywood: पहली बार ऐसा करते नजर आ सकते हैं रणवीर सिंह

Samachar Jagat | Saturday, 06 Apr 2024 10:58:52 AM
Bollywood: Ranveer Singh can be seen doing this for the first time

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने शानदार अभिनय के दम पर अपनी विशेष पहचान बना ली है। अब बॉलीवुड का ये स्टार अभिनेता दक्षिण भारतीय सिनेमा के महानायक रजनीकांत के साथ काम अभिनय करता हुआ नजर आ सकता है।

खबरों के अनुसार, रजनीकांत अब लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनने वाली फिल्म थलाइवी 171 में काम करते हुए नजर आाएंगे। इस फिल्म में वह सोने की तस्करी करने वाले गैंगस्टर की भूमिका में होंगे। अब इस फिल्म को लेकर खबर आई है कि इसमें बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह भी  काम करते नजर आ सकते हैं। इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह से संपर्क किया गया है।

अगर सब कुछ सही रहा तो ये दोनों दिग्गज पहली बार किसी फिल्म में अभिनय करते हुए नजर आएंगे। रणवीर सिंह और रजनीकांत ने अपने शानदार अभिनय के दम पर फिल्मी दुनिया में अपनी बादशाहत साबित की है। दोनों की गिनती अब बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में होती है।

PC: caknowledge
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.