- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। रणवीर सिंह, संजय दत्त और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म धुरंधर का जलवा बॉक्स ऑफिस पर अब भी जारी है। इसने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म जवान का (1148 करोड़) का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। खबरों के अनुसार, फिल्म धुरंधर ने केवल 32 दिनों के अंदर 1240 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
ओवरसीज मार्केट में इस फिल्म की कमाई 272.25 करोड़ रुपए हो चुकी है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर की अब आमिर खान की फिल्म दंगल का गेम बिगाड़ने की तैयारी कर रही है। अगर धुरंधर को बॉलीवुड की वर्ल्डवाइड हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनना है, तो इसे 728 करोड़ रुपए का बिजनेस ग्लोबली करना होगा।
खबरों के अनुसार, धुरंधर भारत में अभी तक 820.30 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर चुकी है। इस फिल्म के 32वें दिन देश में 4.5 करोड़ कमाए हैं, जो अभी तक का फिल्म की सबसे कम कमाई वाला दिन है।
PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें