एक्टर Nikitin Dheer धीर और एक्ट्रेस Kritika Sengar धीर के घर बेटी का जन्म

Samachar Jagat | Thursday, 12 May 2022 02:43:29 PM
Daughter born to actor Nikitin Dheer and actress Kritika Sengar Dheer

मुंबई : अभिनेत्री कृतिका सेंगर धीर और अभिनेता निकितिन धीर बृहस्पतिवार को एक बेटी के माता-पिता बने। वर्ष 2014 में शादी के बंधन में बंधे जोड़े ने नवंबर, 2021 में कृतिका के गर्भवती होने की जानकारी दी थी। युगल के प्रवक्ता ने एक बयान जारी करके बताया कि कृतिका सेंगर धीर और निकितिन धीर बृहस्पतिवार सुबह एक बेटी के माता-पिता बने। निकितिन 'सूर्यवंशी', 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'शेरशाह' जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए जाने जाते हैं। कृतिका 'कसौटी जिदगी की', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'कसम तेरे प्यार की' समेत कई टीवी कार्यक्रमों में नज़र आ चुकी हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.