इन्टरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इस समय किसी खास वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। जी हां, दीपिका पादुकोण वजन पर काबू पाने के लिए नए नुस्खे बता रही हैं।
उनके अनुसार वजन को काबू करने के लिए भोजन को छोडऩा जरूरी नहीं है।
बिना भोजन छोड़े भी आप अपने वजन को नियंत्रित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि संतुलित आहार द्वारा भी वजन को कम किया जा सकता है।
उन्होंने इसके लिए प्रतिदिन व्यायाम करने को भी जरूरी बनाया है।
दीपिका पादुकोण ने स्वास्थ्यवर्धक और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करने की सलाह दी है।