Entertainment : वरुण धवन और जान्हवी कपूर ने 'बवाल’ की शूटिग शुरू की

Samachar Jagat | Monday, 11 Apr 2022 11:55:23 AM
Entertainment :  Varun Dhawan and Janhvi Kapoor begin shooting for 'Bawal'

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने लखनऊ में फिल्म 'बवाल’ की शूटिग शुरू कर दी है। वरुण धवन और जान्हवी कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म बवाल की शूटिग शुरू कर दी है। फिल्म के फ्लोर पर आने की जानकारी फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी की पत्नी अश्विनी अय्यर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के क्लैपबोर्ड की एक तस्वीर साझा कर दी है।

 

इस मुहूर्त शॉट के झलक साझा कर उन्होंने लिखा, ''बवाल हैप्पीनेस शुरू होती है। साजिद सर की जोशीली मुस्कान और वर्दा खान नाडियाडवाला की याद आ रही है। क्योंकि शूटिग शानदार इंसान और अभिनेता वरुण धवन और जान्हवी कपूर के साथ शुरू हो चुकी है। वरुण और जान्हवी कपूर का आभार।’’ गौरतबल है कि साजिद नाडियाडवाला निर्मित और नितेश तिवारी निर्देशित'बवाल’07 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.