- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। हरियाणवी लोक गायक और मशहूर रागनी कलाकार पेप्सी शर्मा का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनका निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ है। खबरों के अनुसार, पेप्सी शर्मा के परिवार के लोगों ने जानकारी दी कि उनके सीने में दर्द उठा और उसके बाद निधन हो गया।
सीने में दर्द होने के बाद उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। आपको बता दें कि गाजियाबाद के पटला गांव निवासी यशपाल शर्मा अपने स्टेज नाम 'पेप्सी शर्मा' से काफी मशहूर हुए। राष्ट्रीय लोक दल ले भ्री पेप्सी शर्मा के निधन की जानकारी दी है।
दल ने एक्स के माध्यम से कहा कि अपनी रागनी के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले प्रसिद्ध रागनी गायक पेप्सी शर्मा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। राष्ट्रीय लोक दल परिवार की तरफ से विनम्र श्रद्धांजलि एवं उनके परिजनों-प्रशंसकों के प्रति इस मुश्किल घड़ी में संवेदनाएं।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें