- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। फिलीपींस में आज सुबह आए 7.8 तीव्रता वाले भूकंप के कारण मृतकों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। मृतकों की संख्या बढ़कर अब 15 हो चुकी है। वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए है। अभी मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
खबरों के अनुसार, यहां पर 2 घंटे में 138 झटके आए हैं। वहीं भूकंप के बाद 4.5 फीट से ज्यादा ऊंची लहरें उठीं। इस शक्तिशाली भूकंप के कारण कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। ज्यादातर दुकानों, दफ्तर और व्यावसायिक भवनों को नुकसान हुआ है। पुलिस ने अब तक 15 लोगों के शव बरामद होने की पुष्टि की है।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, ये भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 5:07 बजे आया। भूकंप के बाद मिंडानाओ द्वीप के छह इलाकों में सुनामी की ऊंची लहरें देखने को मिली है। सबसे ऊंची लहर की ऊंचाई 1.4 मीटर (करीब 4.6 फीट) रही। इंडोनेशिया और मलेशिया ने भी सुनामी की चेतावनी जारी हुई है।
PC: vietnam.vn