Iran-Israel War: दो महीने बाद फिर छिड़ गई है जंग, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

Hanuman | Monday, 08 Jun 2026 04:11:42 PM
Iran-Israel War: War has erupted again after two months

इंटरनेट डेस्क। ईरान-इजराइल के बीच एक बार फिर से जंग शुरू हो गई है। ईरान ने रविवार रात इजराइल पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला कर इस जंग की शुरुआत की। इसके जवाब में इजराइल की ओर से भी हमले शुरू हो गए हैं। यानी 2 महीने बाद फिर जंग शुरू हो गई है।

खबरों के अनुसार, ईरान की रेवोल्यूशनरी गार्ड (आईआरजीसी) ने कहा कि यह कार्रवाई लेबनान में हिजबुल्लाह पर इजराइली हमलों के जवाब में हुई है। जवाब में इजराइल की ओर से ईरान के कई सैन्य और रक्षा ठिकानों को निशाना बनाकर हमला किया। हमले के तहत तेहरान, तबरीज और इस्फहान में कई विस्फोट हुए। वहीं, आईआरजीसी की ओर से दावा किया गया है कि इजराइल ने इन हमलों में एयर-लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया है।

खबरों के अनुसार, होर्मुज स्ट्रेट में ओमान तट के पास एक जहाज पर हमला हुआ है। इस जहाज पर 24 भारतीय नाविक सवार हैं। उन्होंने तत्काल मदद की अपील की है। ईरान-इजराइल के बीच जंग छिडने के बाद तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों से ईरान की यात्रा न करने और वहां मौजूद लोगों को जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दे दी है।

PC: ndtv
पडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.