'फोर्स 3’में काम करेंगे जॉन अब्राहम!

Samachar Jagat | Monday, 04 Apr 2022 10:51:47 AM
John Abraham to work in 'Force 3'!

मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम अपनी सुपरहिट फिल्म फोर्स के तीसरे संस्करण में काम करते नजर आ सकते हैं। जॉन अब्राहम की फिल्म'अटैक’हाल ही में रिलीज हुयी है। बॉलीवुड में चर्चा है कि जॉन अब्राहम एक्शन थ्रिलर फ्रेंचाइजी'फोर्स’के तीसरे संस्करण में काम करते नजर आ सकते हैं।

जॉन अब्राहम ने बताया, ''फोर्स का अगला पार्ट बनाने पर काम किया जा रहा है।'फोर्स’अभी सबसे अनटैप्ड एक्शन फ्रेंचाइजी है। वह'फोर्स 3’को समर ब्लॉकबस्टर बनाना चाहते हैं जो सच में बड़ा है।'फोर्स’में (भारत में) सबसे बड़ी एक्शन फ्रेंचाइजी में से एक होने की क्षमता है। वह फोर्स बॉडी पाने की कोशिश कर रहे हैं, जहां वो दीवार तोड़ सकते हैं। ’’

गौरतलब है कि'फोर्स’ 3  20 11 में रिलीज हुयी थी जबकि फोर्स का सीक्वल'फोर्स 2’वर्ष 2016 में रिलीज हुई थी। जॉन अब्राहम फिल्म'अटैक’के बाद फिल्म'पठान’में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.