अब महाभारत के इस किरदार में नजर आएंगे बॉलीवुड अभिनेता Shahid Kapoor!

Samachar Jagat | Saturday, 09 Dec 2023 12:12:04 PM
Now Bollywood actor Shahid Kapoor will be seen in this character of Mahabharata!

इंटरेनट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने शानदार अभिनय के दम पर अपनी विशेष पहचान बनाई है। इस अभिनेता को लेकर बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि शाहिद कपूर अब सिल्वर स्क्रीन पर अश्वत्थामा का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।

खबरों के अनुसार, निर्देशक आदित्य धर ने इम्मोर्टल आफ अश्वत्थामा बनाने का अब ऐलान किया है। वह विक्की कौशल को अश्वत्थामा की भूमिका में लेने के इच्छुक थे, लेकिन बजट की दिक्कतों के कारण इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डालना पड़ा।  अब खबर आई है कि वासु भगनानी और जैकी भगनानी इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर को साइन कर लिया गया है। 

शाहिद कपूर स्टारर ये फिल्म हिंदू महाकाव्य महाभारत पर आधारित है और गुरु द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वत्थामा की जिंदगी को चित्रित करेगी। 
अभी फिल्म की पटकथा पर काम किया जा रहा है। यदि सब ठीक रहा तो फिल्म की शूटिंग अगले साल अगस्त मे शुरू हो जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन कन्नड़ फिल्ममेकर सचिन रवि करेंगे। 

PC: filmfare



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.