Oscar : गुजराती फिल्म छेल्लो शो ऑस्कर के लिए नॉमिनेट

Samachar Jagat | Wednesday, 21 Sep 2022 09:59:15 AM
Oscar : Gujarati film Chello show nominated for Oscar

मुंबई : गुजराती फिल्म छेल्लो शो को ऑस्कर 2023 के लिए भारत की तरफ से बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया है। छेल्लो शो गुजराती फिल्म है, जिसे पान नलिन ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म की पूरी कहानी गांव के एक बच्चे पर बुनी गई है। फिल्म छेल्लो शो के निर्देशक पान नलिन ने ट््वीट कर सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है।

उन्होंने लिखा, ''यह किसी सपने की तरह है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया और एफएफआई जूरी मेंबर्स को धन्यवाद। छेल्लो शो पर विश्वास करने के लिए शुक्रिया। मैं अब फिर से सांस ले सकता हूं और सिनेमा पर विश्वास कर सकता हूं, जो लोगों को एंटरटेन और इंस्पायर करता है। छेल्लो शो गांव के एक छोटे बच्चे समय की कहानी है जिसे फिल्मों से प्यार होता है। गुजरात के छलाला गांव में बच्चा फिल्म देखने के लिए प्रोजेक्शन रूम में एक सिनेमा प्रोजेक्टर टेक्नीशियन की मदद से पहुंचता है और कई फिल्में देखता है। फिल्में देखते हुए उसकी जिदगी पूरी तरह बदल जाती है। फिल्म में सिगल स्क्रीन सिनेमा कल्चर को बखूबी दिखाया गया है।फिल्म का प्रीमियर 10 जून 2021 को 20वें त्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.