“अनुपमा तो हमेशा कॉटन की साड़ी में ही घूमती है,” ग्लैमरस अवतार पर रूपाली गांगुली का मजेदार बयान

Hanuman | Friday, 29 May 2026 11:48:04 AM
Rupali Ganguly's Amusing Remark on Her Glamorous Avatar

स्टार प्लस के फैशन स्पेशल ‘फैशन के रंग, रिश्तों के संग’ को लेकर पहले से ही काफी चर्चा हो रही है। खबरों की मानें तो चैनल इस इवेंट को टेलीविजन का अपना ‘मेट-गाला’ बनाने की तैयारी में है। 1 जून को शाम 7 बजे टेलीकास्ट होने वाला यह स्पेशल इवेंट फैशन, एंटरटेनमेंट और मजेदार पलों से भरपूर होने वाला है, जहां पूरा स्टार परिवार एक साथ नजर आएगा।

इस खास इवेंट को लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है क्योंकि इस बार टीवी सितारे अपने ऑनस्क्रीन किरदारों से बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई देंगे। रोजाना के सिंपल लुक्स से हटकर कई एक्टर्स स्टेट-इंस्पायर्ड आउटफिट्स में रैंप वॉक करते नजर आएंगे, जो भारत की सांस्कृतिक विविधता को सेलिब्रेट करेंगे। प्रेम और राही गुजराती लुक में गुजरात को रिप्रेजेंट करेंगे,  सायली और सचिन महाराष्ट्र की झलक दिखाएंगे। अरमान और अभीरा राजस्थान की रंगीन संस्कृति को पेश करेंगे। सृति और शब्बीर मध्य प्रदेश को रिप्रेजेंट करेंगे, वहीं अंगद और वृंदा भी गुजराती-इंस्पायर्ड आउटफिट्स में नजर आएंगे।

हालांकि, इस पूरे इवेंट में जिस बात ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा है, वह है रूपाली गांगुली का बिल्कुल अलग और ग्लैमरस अंदाज। अपने आइकॉनिक किरदार अनुपमा से हटकर नए लुक में नजर आने को लेकर रूपाली ने इवेंट शूट के दौरान कहा, “मैंने कुछ दिन पहले एक मेट गाला वाला पोस्ट डाला था। मुझे बहुत मजा आ रहा था जब फैंस अपने कॉस्ट्यूम्स को मेट -गाला लुक्स में बदल रहे थे। उसी से स्टार प्लस वालों को भी यह आइडिया आया। और सच कहूं तो मुझे भी बहुत मजा आ रहा है क्योंकि ऐसे कपड़े पहनने का मौका कहां मिलता है। अनुपमा तो हमेशा कॉटन की साड़ी में ही घूमती है, तो यहां कुछ अलग करने का मौका मिल रहा है। तो 1 जून को हमारा यह स्टार प्लस स्पेशल जरूर देखिए।”

इवेंट के बिहाइंड-द-सीन्स वीडियोज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस अपने पसंदीदा सितारों के नए लुक्स को लेकर लगातार चर्चा कर रहे हैं। इतना तय माना जा रहा है कि ‘फैशन के रंग, रिश्तों के संग’ इस सीजन के सबसे चर्चित टेलीविजन इवेंट्स में से एक बनने वाला है। देखिए ‘फैशन के रंग, रिश्तों के संग’, 1 जून को शाम 7 बजे, सिर्फ स्टार प्लस पर।



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.