नई दिल्ली। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री सोहा अली खान का कहना है कि वह सोशल मीडिया पर आलोचनाओं से दुखी नही होती है। सोहा सोशल मीडिया में कई बार आलोचनाओं का शिकार हो चुकी हैं। सोहा ने कहा है कि सोशल मीडिया पर हर किसी को आजादी से बोलने की अनुमति दी जानी चाहिए।
सोहा ने कहा, आलोचनाओं से मुझे मुझे फर्क नहीं पड़ता है कि मेरे बारे में लोग क्या सोच रहे हैं। इसलिए मैं इससे दुखी या परेशान नहीं होती। मैंने सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा किए। सोशल मीडिया पर सभी को बोलने का अधिकार है। यह लोकतंत्र है। हम सभी को बोलने का अधिकार है।