Ira Khan Wedding: मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी 'इरा' की शादी होगी उदयपुर में! बॉयफ्रेंड नुपुर संग लेगी फेरे

Samachar Jagat | Saturday, 30 Dec 2023 02:13:16 PM
Ira Khan Wedding: Mr. Perfectionist Aamir Khan's daughter 'Ira' will get married in Udaipur! Will take a trip with boyfriend Nupur

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान का उदयपुर एक और बड़ी शादी का गवाह बनने जा रहा है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी इरा की शादी उदयपुर में होने जा रही है। इरा खान अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

बता दें की इस जोड़े ने पिछले साल इटली में सगाई की और फिर इसके बाद मुंबई में इंगेजमेंट पार्टी होस्ट की थी। इन सबके बीच अब आमिर की बेटी इरा और नुपुर की शादी की तैयारियां पूरे जोर शोर से चल रही है। 

मीडिया रिपाटर्स की माने तो इरा की शादी जनवरी के फर्स्ट वीकेंड में उदयपुर में आउटडोर लोकेशन पर होगी।  इससे पहले 3 जनवरी को इरा और नुपुर रजिस्ट्रड मैरिज करेंगे जिसके बाद शादी की सभी रस्में शुरू होंगी। 13 जनवरी को मुंबई में इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा वेडिंग रिसेप्शन होस्ट किया जाएगा। 

pc- janexpresslive.com

 

 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.