मुंबई। बॉलीवुड के शोमैन सुभाष घई टाइगर श्राफ को लेकर फिल्म बना सकते हैं। सुभाष घई ने टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ को बतौर अभिनेता फिल्म हीरो के जरिए पहला ब्रेक दिया था। इसका एहसान जैकी श्रॉफ ने हमेशा माना। सुभाष घई की फिल्मों में कई बार उन्होंने मामूली भूमिका भी एहसान के रूप में निभाई।
अब सुभाष घई जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर को लेकर फिल्म बनाएंगे। चर्चा है कि टाइगर श्रॉफ अब सुभाष घई के निर्देशन में काम करना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि उनको लेकर सुभाष घई फिल्म बनाएं। घई की हाल के समय में फिल्में सफल नहीं हुई है। घई को लगता है कि अभी भी उनके अंदर देने को
बहुत कुछ है। यही बात टाइगर भी महसूस करते हैं। अपने पिता की तरह वे भी सुभाष घई का एहसान मानते हैं। उन्हें उम्मीद है कि यदि फिल्म सफल होती है तो घई कुछ और फिल्में बना सकते हैं।