Teaser Release : जान्हवी कपूर की फिल्म मिली का टीजर रिलीज

Samachar Jagat | Thursday, 13 Oct 2022 10:54:10 AM
Teaser Release : Teaser release of Janhvi Kapoor's film Mili

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्म मिली का टीजर रिलीज हो गया है। जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्म मिली का टीजर रिलीज हो गया है।

सत्यघटित घटना पर आधारित इस थ्रिलर फिल्म का टीजर पूरी तरह जान्हवी कपूर पर फिल्माया गया है, जिसमें वह माइनस 16 डिग्री तापमान में सर्वाइव करने के लिए संघर्ष कर रही हैं।टीजर में दिखाया गया है कि मिली एक फ्रीजर के अंदर फंस गई है। उसका चेहरा अंदर के माइनस डिग्री तापमान के कारण लाल पड़ चुका है। किसी तरह ज़िदा रहने के लिए मिली अपने हाथ आपस में रगड़ रही है।

'मिली’वर्ष 2019 में प्रदर्शित मलयालम फिल्म'हेलन’की आधिकारिक हिदी रीमेक है, जिसे ओरिजिनल फिल्म के निर्देशिक मुत्थुकुSी ज़ेवियर ने ही निर्देशित किया है। मिली का स्क्रीनप्ले रितेश शाह ने लिखा है। जान्हवी कपूर के पिता बोनी कपूर इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म 4 नवम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.