Bollywood News : अक्षय की फिल्म रक्षाबंधन का गाना डन कर दो रिलीज

Samachar Jagat | Tuesday, 19 Jul 2022 05:01:01 PM
The song Dun Kar Do from Akshay's film Rakshabandhan released

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म रक्षाबंधन का गाना डन कर दो रिलीज कर दिया गया है। अक्षय कुमार स्टारर फिल्म रक्षा बंधन फैमिली ड्रामा फिल्म है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय,चार बहनों के साथ नजर आयेंगे। फिल्म में अक्षय के अपोजिट भूमि पेडनेकर नजर आएंगी। फिल्म रक्षाबंधन का दूसरा गाना डन कर दो रिलीज हो गया है।

इसमें अक्षय माता की चौकी में गाना गा रहे हैं। डन कर दो गाने को नवराज हंस ने गाया है और इरशाद कामिल ने लिखा है। वहीं इसे हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है। अक्षय की रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते और प्यार पर आधारित कहानी है। यह फिल्म इस साल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.