Sourav Ganguly की भी बनेगी बायोपिक, फिल्म में इन तीन अभिनेताओं की हो गई है एंट्री

Hanuman | Monday, 02 Mar 2026 03:43:27 PM
A biopic on Sourav Ganguly will also be made, these three actors have entered the film

इंटरनेट डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली की भी बायोपिक बनने वाली है। अभिनेता राजकुमार राव इसमें सौरभ गांगुली की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस बायोपिक को लेकर एक बड़ी खबर आ  रही है। खबर ये है कि इस फिल्म में सिनेमा जगत के तीन मशहूर कलाकारों की एंट्री हो गई है। विक्रमादित्य मोटवाणी के निर्देशन में ये फिल्म बनाई जाएगी।

इस फिल्म में सौरव की भूमिका में नजर निभाने के लिए अभिनेता राजकुमार राव ने अपनी ओर से तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। खबरों की मानें तो इस फिल्म में अब अभिनेता बमन ईरानी और गजराव राव के साथ बांग्ला अभिनेत्री अपराजिता आध्या की भी एंट्री हो गई है। फिल्म में बमन सौरव के पिता चंडी गांगुली तथा अपराजिता सौरव की मां की भूमिका निभाती  नजर आएंगी।

वहीं इस फिल्म में गजराज राव बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया की भूमिका में नजर आएंगे। खबरों के अनुसार, इसी महीने की  16 तारीख से फिलम की शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि सौरव के हाव भाव और उनकी दिनचर्या को समझने के लिए राजकुमार कुछ दिन उनक साथ रहेंगे।

PC: gulte
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.