Udaipur में हुई विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी, तेलुगु रीति-रिवाजों से हुआ पहला विवाह

Hanuman | Thursday, 26 Feb 2026 01:27:06 PM
Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna's wedding took place in Udaipur, the first wedding to be held according to Telugu customs

इंटरनेट डेस्क। दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के जीवन की आज से नई पारी शुरू हो चुकी है। दोनों ने आज राजस्थान के उदयपुर में एक-दूसरे से शादी कर कर ली है।

खबरों के अनुसार, झीलों की नगरी उदयपुर के शाही नजारों के बीच विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने आज तेलुगु रीति-रिवाजों से शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर 'विरोश' के नाम से मशहूर इस जोड़ी ने अपने विवाह की रस्मों की पहली झलकियां साझा कर दी है। दोनों की शादी का ये सेलिब्रेशन मस्ती, लग्जरी और अपनों के साथ के एक खूबसूरत संगम के रूप में उभर रहा है।

अब दोनों की कोडवा वेडिंग होगी। ये शादी रश्मिका मंदाना के परिवार की मान्यताओं के मुताबिक होगी। आपको बात दें कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्मों की शुरुआत 24 फरवरी से हुई। शादी समारोह के दौरान हल्दी, मेहंदी वाली रस्मों के अलावा फ्रेंडली क्रिकेट मैच और पूल में वॉलीबॉल जैसे गेम भी हुए।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.