- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप में जो सोचा नहीं होगा वो देखने को मिल गया। इक्वाडोर ने फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट चरण में प्रवेश कर लिया है। न्यूयॉर्क में खेले गए ग्रुप-ई के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में इक्वाडोर ने चार बार की चैंपियन जर्मनी को 2-1 से शिकस्त दी।
इस ऐतिहासिक कामयाबी के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। देश की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व जताते हुए राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ ने शुक्रवार को नेशनल हॉलिडे की घोषणा कर दी।
इस मुकाबले से पहले इक्वाडोर की राह बेहद कठिन मानी जा रही थी क्योंकि टीम को आइवरी कोस्ट से 1-0 की हार झेलनी पड़ी थी और कुराकाओ के खिलाफ मुकाबला गोलरहित ड्रॉ रहा था। मजबूत जर्मनी के खिलाफ टीम को कमतर आंका जा रहा था लेकिन आलोचनाओं और खराब फॉर्म के दबाव को पीछे छोड़ते हुए मुख्य कोच सेबेस्टियन बेकासेस के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने मैदान पर कमाल कर दिया।
pc- danik bhaskar